सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां हाट बाजार के समीप युवा कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को शहीद चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसका नेतृत्व झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह सरायकेला खरसावां जिले के प्रभारी संजीव रंजन द्वारा किया गया. इसमें मुख्य रूप से झारखंड युवा कांग्रेस प्रभारी शशि सिंह शामिल हुई. मौके पर युवा कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे क्षेत्र में आम जनता से अपील किया कि अभी जिस तरह से सरहद पर तनाव का माहौल है पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है. आज जरूरत है कि हम जाती, धर्म, पार्टी हित से ऊपर उठकर देश के सेना के लिए एकजुट हो.
साथ ही इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों और आम नागरिक को भी याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. संजीव रंजन ने कहा कि हम सरहद पर जाकर सहयोग नहीं कर सकते परंतु पूरे देश में एकजुटता का संदेश देकर सेना के मनोबल को बढ़ाने का काम कर सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि जिस तरह से लगातार पाकिस्तान के खिलाफ भारत आक्रमण कर पाकिस्तान की तमाम कोशिशों को समाप्त कर रहा है इससे पाकिस्तान बौखला गया है और भारत के आम नागरिक पर हमला करने का घिनौना काम किया है. आज जरूरत है पूरा देश एकजुटता के साथ खड़े होकर मुकाबला करे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परमिंदर मिश्रा ने किया. सैकड़ों की संख्या में आम लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.



