रांची : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के सचिव अमित श्रीवास्तव ने रांची पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय से मुलाकात की. उन्होंने जिले के संगठन के चल रही गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि किस तरह से जमशेदपुर में कांग्रेस में संगठन सृजन का काम चल रहा है. जमशेदपुर से सटे हुए रांची लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले चांडिल, नीमडीह समेत आसपास की समस्याओं से भी उनको अवगत कराया. इससे पहले उन्होंने सुबोधकांत सहाय का अभिनंदन किया. जिला सचिव से संगठनात्मक कार्यों की जानकारी भी सुबोधकांत ने ली. जिला स्तर पर हो रहे बदलावों पर भी विस्तार से चर्चा की. इस दौरान जिले के कांग्रेस को मजबूत बनाने के कई टिप्स भी सुबोधकांत सहाय ने दिये.



