गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड (कांड संख्या 20/26) में पुलिस की दबिश पर दो आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया. जिसमें मांझी राज टुडू उर्फ राजा टुडू और सुनील सोरेन शामिल हैं.पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कार जेएच 01एवाई- 0408, शव को दफनाने में इस्तेमाल गैता, कुदाल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस के अनुसार, इससे पहले मामले के दो प्राथमिकी अभियुक्तों फुलचंद रघुनाथ हांसदा व रविन्द्र मार्डी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर ही शेष दो आरोपियों की पहचान हुई थी. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.




