• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 20, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela-Rajnagar-Dharma-Murmu-Funeral : राजनगर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि के बाद धर्मा मुर्मू का हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन और अन्य, मंत्री ने कहा-धर्मा मुर्मू का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति, परिवार के साथ हमेशा पार्टी खड़ी है

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

राजनगर : राजनगर में पिछले गुरुवार को सड़क हादसे में मृत झामुमो नेता व मंत्री चंपई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि धर्मा मुर्मू का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा. सरायकेला पोस्टमार्टम हाउस से धर्मा मुर्मू का पार्थिव उनके पैतृक आवास राजनगर के गमदेसाई टोला बाड़ेडीह पहुंचाया गया. इस दौरान सरायकेला से राजनगर तक मंत्री चंपई सोरेन का काफिला भी साथ-साथ चलता रहा. धर्मा मुर्मू के पार्थिव शरीर को पहले राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय लाया गया. जहां सभी ने बारी-बारी से उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन बस टकटकी लगाए अपने प्रिय पात्र के पार्थिव शरीर को देख रहे थे. उनके मुंह से शब्द नहीं फूट रहे थे. वे निःशब्द थे उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान लोगों के साथ पैदल ही मंत्री चंपई सोरेन धर्मा का पार्थिव शरीर लेकर उनके घर पहुंचे. यहां संथाली रीति रिवाज के साथ मंत्री सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. जहां पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार तक मंत्री मौजूद रहे. अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय दुकानदार, समाजसेवी, तमाम जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन शामिल हुए. इस दौरान धर्मा मुर्मू अमर रहे के नारे लगाए गए. ज्ञात हो कि राजनगर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि धर्मा मुर्मू की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

मंत्री चंपई सोरेन ने अपने प्रिय पात्र धर्मा मुर्मू को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धर्मा मुर्मू का असमय निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति तो है ही. व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है. धर्मा के निधन से मुझे गहरा धक्का लगा. मैं मीटिंग के लिए सुबह रांची पहुंचा 10 बजे मुझे सूचना मिली तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था. धर्मा मुर्मू मेरे लिए और पार्टी के लिए ऑल टाइमर नेता थे. राजनगर में उनकी हर गांव में अच्छी पैठ थी. लोगों से मिलते- जुलते रहते थे और पार्टी के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे. पार्टी के काम के लिए कभी यह नहीं कहते थे कि उनके पास आज समय नहीं है. हर मीटिंग में उनकी उपस्थिति रहती थी. उनकी जगह की भरपाई करना मेर लिए और पार्टी के लिए बहुत मुश्किल है. झामुमो पार्टी और मैं हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ा हूं. इस दौरान मंत्री चंपई ने धर्मा के बच्चों को ढांढस बंधाया और हर सुख- दु:ख में साथ रहने का आश्वासन दिया. धर्मा मुर्मू के अंतिम दर्शन में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, जिप सदस्य मालती देवगम, बीडीओ डांगुर कोड़ाह, सीओ धनंजय कुमार, थाना प्रभारी चंदन कुमार, प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, उप प्रमुख सुमना देवी, मंत्री पुत्र वकील सोरेन, बबलू सोरेन, झामुमो नेता छायाकांत गोराई, गोपाल महतो, समाजसेवी केपी सोरेन, जयराम मुर्मू , स्थानीय मुखिया राजो टुडू, डोबरो देवगम, हीरालाल सतपथी, करमु पान, नींबू प्रधान, मार्शल पुर्ती, सागेन टूडू, बृजेश कुंटिया, मिथुन कुंभकार, सनद आचार्य, लिपू महंती, सहित अन्य उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur rural- जादूगोड़ा के शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा योग शिविर, बच्चों ने बढ़-चढकर लिया भाग
खबर

jamshedpur rural- जादूगोड़ा के शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा योग शिविर, बच्चों ने बढ़-चढकर लिया भाग

June 20, 2026
saraikela sikh samaj : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर आदित्यपुर में लगा छबील, पुरेंद्र ने कहा – गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस हमें साहस, धैर्य और सत्य के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है

Jamshedpur incident – एमजीएम अस्पताल में महिला का मोबाइल गायब, जन्म-मृत्यु निबंधन शाखा में फॉर्म भरने के दौरान खिड़की पर छुट गया था फोन
खबर

Jamshedpur incident – एमजीएम अस्पताल में महिला का मोबाइल गायब, जन्म-मृत्यु निबंधन शाखा में फॉर्म भरने के दौरान खिड़की पर छुट गया था फोन

June 20, 2026
Next Post
political-analysis-गुजरात, हिमाचल, दिल्ली के चुनाव नतीजे और उसके राजनीतिक मायने : एक विश्लेषण

political-analysis-गुजरात, हिमाचल, दिल्ली के चुनाव नतीजे और उसके राजनीतिक मायने : एक विश्लेषण

jamshedpur-crime-diary-जमशेदपुर में छिनतई करने वाले अपराधियों से हो जायें सावधान, crime-1-मानगो में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा, crime-2-सिदगोड़ा में राह चलते व्यक्ति से मोबाइल की छिनतई, crime-3-बिष्टुपुर में घर जा रहे व्यक्ति से बदमाशों ने की मारपीट, स्कूटी और मोबाइल लेकर भागे, एक क्लिक में पढ़िए अपराध की अन्य खबरें

jamshepur-rural- incident- चाकुलिया में साइकिल सवार छात्र पर बिजली का जर्जर पोल टूट कर गिरा, दर्दनाक मौत, केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल की 8वीं का छात्र था सरोज महतो, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े, एक घंटे बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural- जादूगोड़ा के शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा योग शिविर, बच्चों ने बढ़-चढकर लिया भाग

saraikela sikh samaj : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर आदित्यपुर में लगा छबील, पुरेंद्र ने कहा – गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस हमें साहस, धैर्य और सत्य के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है

Jamshedpur incident – एमजीएम अस्पताल में महिला का मोबाइल गायब, जन्म-मृत्यु निबंधन शाखा में फॉर्म भरने के दौरान खिड़की पर छुट गया था फोन

saraikela Nimdih accident-नीमडीह में सड़क हादसा,अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर नरम पड़ा मैनेजमेंट, यूनियन भी रास्ते पर, समझौता को लेकर ये सारी चीजें हो गयी तय

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- जादूगोड़ा के शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा योग शिविर, बच्चों ने बढ़-चढकर लिया भाग

saraikela sikh samaj : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर आदित्यपुर में लगा छबील, पुरेंद्र ने कहा – गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस हमें साहस, धैर्य और सत्य के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है

Jamshedpur incident – एमजीएम अस्पताल में महिला का मोबाइल गायब, जन्म-मृत्यु निबंधन शाखा में फॉर्म भरने के दौरान खिड़की पर छुट गया था फोन

saraikela Nimdih accident-नीमडीह में सड़क हादसा,अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर नरम पड़ा मैनेजमेंट, यूनियन भी रास्ते पर, समझौता को लेकर ये सारी चीजें हो गयी तय

west singhbhum police success- चाईबासा पुलिस को मिली कामयाबी, चोरी की सात बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News