सरायकेला: दुर्गा पूजा 2025 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने मंगलवार को आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, दर्शनार्थियों के वाहनों हेतु पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और विधि- व्यवस्था संधारण को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. (नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर एसपी ने सभी पूजा पंडाल समितियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित हो सके. साथ ही पंडालों में आगजनी व आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु उपकरणों की उपलब्धता और तैनाती पर भी जोर दिया गया.











