जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत बड़ादावना गांव में 23 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान कुमारेश कुमार दास के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात युवक अपने पिता सुभाष चंद्र दास के साथ सामान्य रूप से खाना खाकर सोने चला गया. शनिवार सुबह जब वह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को संदेह हुआ. परिजन जब उसे देखने कमरे में पहुंचे तो वह लकड़ी की धरनी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है. (नीचे भी पढ़े)
यह दृश्य देख परिवार में कोहराम मच गया.घटना की सूचना शनिवार शाम करीब 5 बजे पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता ने बताया कि रात तक सब कुछ सामान्य था और किसी प्रकार की परेशानी की जानकारी नहीं थी.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.














