रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर क्षेत्र के ऐतिहासिक मां केरा मंदिर परिसर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने का प्रस्ताव रखते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है. (नीचे भी पढ़ें)
श्री उरांव ने इस संबंध में डीडीसी को लिखे पत्र में मां केरा मंदिर के समीप ब्राह्मणी नदी तट पर सीढ़ीनुमा घाट के निर्माण एवं मां केरा मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन एवं शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव पेश करते हुए उक्त योजनाओं का क्रियान्वयन अपने स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (2025-26) से कराने का आग्रह किया है. उन्होंने पत्र में कहा है कि उक्त कार्यों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास विभाग के चाईबासा विशेष प्रमंडल से कराने की अनुशंसा करते हुए इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है.














