जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग स्थित बड़ाबंबो रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर से रेल पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शव की पहचान नहीं हो पायी है. शिनाख्त को लेकर 72 घंटे के लिए शव को शवगृह में रख दिया है. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर–बड़ाबम्बो रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर बीच पोल संख्या 304-14/12 के बीच एक शव देखा गया. (नीचे भी पढ़े)
जिसकी सुचना चक्रधरपुर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा किया. मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है. मृतक की मौत कैसे हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. यह हादसा है या फिर हत्या या फिर आत्महत्या यह पुलिस जांच कर रही है.











