
जमशेदपुर : बिहार से झारखंड लौटने वाले लोगों के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगी. इस ट्रेन का नाम पटना-टाटा स्पेशल ट्रेन है, जो 15 नवंबर से चलायी जाएगी. इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 08112 पटना से दोपहर बाद 3.30 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह पांच बजे टाटानगर पहुंचेगी. पटना से टाटा आने वाली इस ट्रेन में 22 कोच के साथ दो ब्रेक वैन, 9 समान्य, 9 शयनयान, एसी 3 टियर-1 और 2 टियर की एक कोच लगेगी. बिहार में छठ करके वापस लौटेने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन चलायी जाएगी. यह ट्रेन धनबाद से होते हुए बोकारो के बाद टाटानगर स्टेशन सुबह 5 बजे पहुंचेगी.











