जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में बेसरा कांटा के पास शनिवार की शाम सड़क हादसे में मृत दो बाइक सवारों की पहचान हो गई है. इनमें एक बाइक सवार जेहातू का रहने वाला विकास कालिंदी है, जबकि दूसरा हल्दीपोखर का रहने वाला नेपाल गोप. दोनों के शव पोटका पुलिस ने एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिये हैं. दुर्घटना में दोनों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. बताते हैं कि बेसरा कांटा के पास दोनों बाइक से जा रहे थे, जिस दौरान उनकी बाइक आमने-सामने से टकरा गईं. दोनों की बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण दुर्घटना के बाद दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलने के बाद पहुंची पोटका पुलिस की पीसीआर वैन दोनों युवकों को लेकर जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल पहुंची, किन्तु डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.













