
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल विकास विद्या मंदिर हाई स्कूल में ट्यूशन फी को लेकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. अभिभावक स्कूल परिसर में घंटों हंगामा करते रहे. उसके बाद स्कूल प्रबंधन ने स्थानीय थाना को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और घंटे भर समझाने बुझाने के बाद अभिभावक शांत हुए. वहीं पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि स्कूल में ट्यूशन फी को लेकर अभिभावकों पर दबाव न बनाए. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से जबरन फी के लिए अभिभावकों को परेशान किया जा रहा है.
वहीं अभिभावकों का कहना है कि इस मामले को लेकर अभिभावको द्वार प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया जहां प्रबंधन ने बात करने से साफ मना कर दिया और स्कूल के मेन गेट मेे ताला जड़ दिया. उधर स्कूल के मेन गेट में ताला देख अभिभावक आक्रोशित हो उटे. वैसे अभिभावकों के हंगामें को देखते हुए स्कूल का मेट गेट खोल दिया गया. वहीं आक्रेशिक अभिभावक स्कूल परिस में प्रवेश करने के बाद भी हंगाम करने लगे. फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया है.














