
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती निवासी भाजपा पार्टी के नेता गणेश महाली और उनकी पत्नी सरायकेला जिला परिषद की अध्यक्ष शकुंतला महाली पर जमीन कब्जा और मारपीट का आरोप लगा है. कदमा के रहने वाले तिलेश्वर प्रसाद प्रजापति ने यह आरोप लगाया था. इसके बाद गणेश महाली और उनकी पत्नी ने मामले पर कदमा स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. गणेश महाली ने जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्टी छोड़कर जब से सरयू राय गए है, तब से भाजपा के नेताओं को बदनाम करने का काम कर रहे है.
कदमा के तिलेश्वर प्रसाद प्रजापति को जानबूझकर मेरे और मेरी पत्नी की छवि बिगाड़ने के लिए गलत आरोप लगाकर थाने में केस करवाया. सरयू राय के बोलने पर उनके खिलाफ काम किया जा रहा है. सरयू राय सभी बड़े गुंडे और अपराधियों को संरक्षण देते हैं. कदमा के तिलेश्वर प्रसाद प्रजापति बस्ती के परिवारों से मारपीट किया है, जिस का लाइव वीडियो आपको दिखा सकते हैं. रेशमा महतो, धनंजय कुमार, प्रदीप डे, बेबी देवी और रंजना देवी इन लोगों से मारपीट कई बार कराया गया है. इन लोगों से मारपीट करने के बाद वह व्यक्ति सरयू राय का नाम लेकर डराता और धमकाता है.
भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि जब से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय बने हैं, तब से पूर्वी क्षेत्र में लूट, डकैती, हत्या और बलात्कार बढ़ गया है. सभी मामलों के आरोपियों को विधायक सरयू राय संरक्षण देते हैं. अगर मैं और मेरी पत्नी गलत है तो प्रशासन हम लोगों पर कार्रवाई करें, अगर मैं गलत नहीं हूं तो मैं मानहानि और एसटीएसटी का केस उन लोगों पर करूंगा.














