
चक्रधरपुर : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लिए चक्रधरपुर के 21 वर्षीय युवक प्रंस फरनांडो ने जागरूकता फैलाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. वह एमबीए का छात्र और पिता एंथनी फरनांडो समाजसेवी व माता-अंजलिना फरनांडो सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल की प्राचार्या हैं. माता-पिता से प्रेरणा पाकर प्रिंस ने यह कदम बढ़या है. वह पुणे में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा है. कोरोना वायरस से संक्रमण के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल, कॉलेज, व्यवसायिक मॉल आदि को बंद करने के आदेश के बाद पुणे से नागपुर, विलासपुर एवं चक्रधरपुर के (36 ) छत्तीस घंटे के बस एवं ट्रेन से सफर के बाद चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में डॉ जी सोरेन की निगरानी में कोरोना जांच दल की डॉ रश्मि पांडे, सिस्टर पुष्पा, संदीप कुमार, ड्रेसर प्रशांत मंडल ने उनकी कोरोना जांच की. जांच मों कोरोना निगेटिव पाया गया. अर्थात कोरोना वायरस की कोई शिकायत नहीं मिली. अब उन्हें 14 दिनों तक कोरोना जाच दल की निगरानी में रखा गया है. लेकिन छात्र बिल्कुल स्वस्थ है. जहाँ एक ओर उन्हें आत्मसंतुष्टि हुई कि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं वहीं दूसरी ओर समाज में जागरुकता के संचार की जिम्मेदारी भी निभाई. रेलवे के इस सराहनीय कदम से फरनांडो दंपति व परिवार बहुत खुश और आभार प्रकट कर रहे हैं. अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि हमें भी उनसे सीख लेकर जागरुक होना पड़ेगा और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में अहम भूमिका निभानी चाहिए. हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो हम बेहतर समाज, राज्य और देश के निर्माण में योगदान कर सकेंगे.







