सोसाइटीChakradharpur : आदिवासी कुड़मी समाज केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, झारखण्ड...
spot_img

Chakradharpur : आदिवासी कुड़मी समाज केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, झारखण्ड के विभिन्न जिलों और पश्चिम बंगाल व ओड़िशा से भी प्रतिनिधि शामिल हुए

राशिफल

रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : रविवार को आसनतलिया स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में आदिवासी कुड़मी समाज केंद्रीय कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो की अध्यक्षता और केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो के संचालन में हुई। इसमें झारखण्ड के विभिन्न जिलों के अलावे प. बंगाल और ओड़िशा से भी प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक और सामाजिक विषयों पर परिचर्चा हुई। बैजनाथ महतो ने बताया कि 1984 ई. में गठित इस संगठन को दिनांक 22 जून 2021 को संस्था निबंधन अधिनियम 21, 1860 के तहत निबंधित किया गया है। संगठन के प्रति आस्था रखने वालों का संगठन में सदैव स्वागत है, मगर निवेदन के बावजूद कुछ लोग बिना सदस्यता के संगठन के नीति नियमों के विरुद्ध संगठन के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जो गैरसंवैधानिक है। संगठन सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से अब इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को बाध्य है। केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने बताया कि जल्द ही झारखण्ड के बाकि जिलों के साथ ओड़िशा और बंगाल की भी आधिकारिक राज्य कमेटी गठित की जायेगी और तीनों राज्यों में समाजहित के हर काम को अंजाम दिया जायेगा। पिछले एक साल में हमने जमीनी स्तर से लेकर विभागीय, सरकारी और मंत्रीमंडल स्तर तक सामाजिक कार्यों को बखूबी निभाया है। आगे भी सबके सहयोग से इसे और तेज किया जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)

केंद्रीय कोषाध्यक्ष गणेश्वर महतो ने कोष की जानकारी साझा की। इनके अलावे बैठक को केंद्रीय उपाध्यक्ष निरंजन महतो व चन्द्रमोहन महतो, केंद्रीय सलाहकार पन्नालाल महतो व डॉ. सुधांशु शेखर महतो, समाजसेवी प्रबल महतो व शंकरलाल महतो, जिलाध्यक्ष – शंकरलाल बंसरिआर (रामगढ़), मनोज महतो (सरायकेला-खरसावां), जयप्रकाश सांखुआर (हजारीबाग), आनंद सागर (बोकारो), चौधरी चरण महतो (धनबाद), प्रकाश महतो (सदस्य, पू. सिंहभूम), दिनेश महतो (सदस्य, प. सिंहभूम) आदि ने भी संबोधित किया। प्रेमचंद महतो (हजारीबाग), दिलीप महतो व प्रेम प्रकाश महतो (रामगढ़) एवं सपन महतो (धनबाद) को केंद्रीय सदस्य नियुक्त किया गया। केंद्रीय सदस्य सपन महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की सूची पेश की गई, जिसमें जिला स्तर पर आगामी 08 अगस्त को शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा व 09 अगस्त को विश्व आदिबासि दिवस मनाने के अलावे 24 व 25 सितंबर को रामगढ़ में वार्षिक केंद्रीय अधिवेशन प्रमुख हैं। 20 सितंबर को केंद्रीय कार्यालय के समक्ष इसकी तैयारी बैठक की जायेगी।

Ad

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading