सोसाइटीJamshedpur : विजय आनंद मुनका राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष पुरस्कार से हुए सम्मानित
spot_img

Jamshedpur : विजय आनंद मुनका राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष पुरस्कार से हुए सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 40वीं राष्ट्रीय सभा पिछले तीन अप्रैल को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में सम्पन्न हुई, जिसमें अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, नेशनल ट्रेनिंग फोरम के सदस्य, स्टील सिटी शाखा के पूर्व अध्यक्ष विजय आनद मुनका को राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की देश में 750 से अधिक शाखाएं है एवं विदेश में भी 6 शाखाएं हैं। यह देश का सबसे बड़ा एनजीओ है और लगभग 40 हजार सदस्य हैं। प्रत्येक वर्ष देश के अलग-अलग राज्यो में सभा होती है. राष्ट्रीय सभा में 600 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। यूथ टॉक का आयोजन किया गया व युवा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेगवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभा में कई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, सभी राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लकोटिया सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने यह पुरस्कार विजय आनंद मुनका को देकर सम्मानित किया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading