
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक नवंबर तक के लिए फेस्टीव सीजन (त्योहारी मौसम) को देखते हुए 436 ट्रिप फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. 436 ट्रिप स्पेशल ट्रेन में से 92 ट्रिप हावड़ा से दिघा और फिर हावड़ा और हावड़ा से टाटानगर और फिर हावड़ा तक की ट्रेन दौड़ेगी. 90 ट्रिप हावड़ा से रांची और फिर हावड़ा तक का ट्रेन दौड़ेगी. हावड़ा से पुरी के बीच 52 ट्रिप, हावड़ा से एर्नाकुलम और संतरागाछी से पुडुचेरी तक 7 ट्रिप चलेगी. इसके अलावा शालिमार तिवनंतपुरनम ट्रेन का छह ट्रिप स्पेशल ट्रेन, संतरागाछी से पुणे का छह ट्रिप, हावड़ा से संबलपुर तक का छह ट्रिप, हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस का छह ट्रिप, हटिया से यशवंतपुर तक का छह ट्रिप, टाटानगर से यशवंतपुर तक का 6 ट्रिप, बांगरीपोसी से भुवनेश्वर तक का 42 ट्रिप और बड़बिल से लेकर पुरी तक का 18 ट्रिप चलेगी. इसके समय सारिणी के लिए लोगों को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीइएस) से जानकारी ले सकते है. यह स्पेशल चार्ज से संचालित होंगे और पूरी तरह रिजर्व रहेगा, जिसमें जेनरल टिकट नहीं होगा. टिकटों की बुकिंग और रिजर्वेशन लोग कर सकेंगे.






