जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में 26 और 27 जुलाई 2025 को कक्षा प्रबंधन पर दो दिवसीय सीबीएसई कक्षा प्रबंधन क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कुल 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इन सत्रों का संचालन प्रतिष्ठित सीबीएसई संसाधन प्रशिक्षिका श्रीमती कविता अग्रवाल और श्रीमती रीता पांडे ने किया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने प्रभावी कक्षा प्रबंधन के अर्थ, उद्देश्यों और रणनीतियों पर गहन जानकारी प्रदान की, जो शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का एक प्रमुख अंग है. कार्यक्रम में कक्षा निर्देश, विविध शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करना, अनुशासन बनाए रखना, कक्षा की परिस्थितियों का प्रबंधन, पाठ्यक्रम नियोजन, कक्षा प्रबंधन के घटक, बहु-बुद्धिमत्ता, प्रभावी कक्षा नियम तैयार करने के लिए दिशा निर्देश, आचरण प्रबंधन, पुरस्कार, प्रभावी शिक्षकों की विशेषताएं और प्रभावी पाठ योजनाएं तैयार करना जैसे प्रमुख विषयों पर अपने विचार साझा किए.(नीचे भी पढ़े)

बड़ी कक्षाओं में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के प्रबंधन को आकर्षक और संवादात्मक गतिविधियों में प्रशिक्षण अनुभव को समृद्ध बनाने के दिशा निर्देश दिए, सक्रिय भागीदारी और सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा कैसे प्रदान करें इस पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम का समापन विद्यालय की सहायक शिक्षिका सुश्री तनुश्री साहा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने संसाधन प्रशिक्षिका और प्रतिभागियों को अपना बहुमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया.



