स्टूडेंट जोनJAC-Result-Chakradharpur : इंटर कला संकाय में मनीष महतो बना चक्रधरपुर टॉपर, मिले...
spot_img

JAC-Result-Chakradharpur : इंटर कला संकाय में मनीष महतो बना चक्रधरपुर टॉपर, मिले 430 अंक

राशिफल

रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर :
चक्रधरपुर के मारवाड़ी प्लस टू स्कूल का छात्र मनीष महतो जैक बोर्ड इंटरमीडिएट क

ला संकाय की परीक्षा चक्रधरपुर टॉपर बना है। जबकि मनीष को पश्चिमी सिंहभूम जिले में छठवां स्थान प्राप्त हुआ है। मनीष महतो को 500 में से 430 अंक प्राप्त हुए हैं। मनीष को इंग्लिश ए में 81, हिंदी में 85, इतिहास में 89, भूगोल में 90, राजनीति विज्ञान में 85 तथा अर्थशास्त्र में 85 अंक मिले हैं। मनीष महतो बंदगांव प्रखंड के ओटार गांव का रहने वाला है। उसके पिता दीपक कुमार महतो तथा माता सुभाषिनी महतो हैं। वहीं मारवाड़ी प्लस टू स्कूल का ही छात्र अभिषेक कुजूर पश्चिमी सिंहभूम जिले में टॉप टेन की सूची में नौवें स्थान पर काबिज हुआ है। अभिषेक को इंग्लिश ए में 78, हिंदी में 89, भूगोल में 91, आइटीएस में 82, इतिहास में 86 तथा राजनीति विज्ञान में 75 कुल 426 अंक प्राप्त हुए हैं। अभिषेक चक्रधरपुर के चंद्रजारकी का रहने वाला है। उसके पिता तुरी कुजूर तथा माता राजकुमारी कुजूर है।
सिविल सर्विस में जाना चाहता है मनीष
इंटर आर्ट्स चक्रधरपुर टॉपर बनने वाले मनीष महतो सिविल सर्विस में जाना चाहता है। मनीष ने बताया कि वह ग्रेजुएशन करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी करेगा। यूपीएससी परीक्षा पास करना उनका मकसद होगा। छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि उनका मैट्रिक का परिणाम इससे भी बेहतर हो सकता है। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading