स्टूडेंट जोनJamshedpur-ABVP : अभाविप का सप्ताहव्यापी युवा महोत्सव संपन्न, डॉ अरविंद पंडित बने...
spot_img

Jamshedpur-ABVP : अभाविप का सप्ताहव्यापी युवा महोत्सव संपन्न, डॉ अरविंद पंडित बने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष, पढ़ें नयी कार्यकारिणी में किसे क्या जिम्मेवारी मिली

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर महानगर द्वारा एक सप्ताह से चलाया जा रहा युवा महोत्सव सप्ताह मंगलवार को संपन्न हुई। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के सभागार में संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी जुगसलाई नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया तथा कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष डॉ अरविंद पंडित नवे की। मंचासीन अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट स्वरूप देकर स्वागत किया गया। डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं तथा नवीन भारत के निर्माण में युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद ने युवाशक्ति को गुलामी के अवसाद से निकल कर महान राष्ट्र का पुनर्निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने आध्यात्म को वंचित मानवता की सेवा के साथ जोड़ा था। उन्होंने छात्रशक्ति से स्वामी विवेकानंद के सपनों का मजबूत, खुशहाल एवं स्वाभिमानी भारत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर महानगर कार्यकारिणी घोषित
कार्यक्रम के समापन पर महानगर चुनाव प्रभारी सोनू ठाकुर ने जमशेदपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमे अध्यक्ष के रूप में डॉ अरविंद पंडित, उपाध्यक्ष प्रो भूषण कुमार, प्रो रश्मि कुमारी, प्रो मौसमी पॉल, प्रो अनुराधा कुमारी, महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी, सह मंत्री सुजीत महतो, दीपक भट्ट, राहुल राय, तानिया कुमारी, किरण कुमारी, अभिषेक झा, कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी, सह मंत्री सिद्धार्थ सिंह बागी, कोष प्रमुख प्रीतम कुमार, सह कोष प्रमुख श्वेता कुमारी, महानगर एसएफडी प्रमुख मंगल कुमार, सह प्रमुख सोनी कुमारी, टीएसवीपी प्रमुख पंकज कुमार, सह प्रमुख रादीप ठाकुर, मानस पॉल, एसएफएस प्रमुख आशीष कुमार, सह प्रमुख अंकिता कुमारी, सोशल मीडिया प्रमुख अमित कुमार, सह प्रमुख संगीता कुमारी, अंजलि राजपूत, मेडिविशन प्रमुख सुमित कुमार, आयुष प्रमुख डॉ प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय कलामंच रिम्मी कुमारी, क्रीड़ा प्रमुख धीरज झा, सह प्रमुख रौशन कुमार, +2 कार्य प्रमुख शिवराज कुमार, सह प्रमुख अमन कुमार सिंह, थिंक इंडिया प्रमुख प्रसन्ना कुमार, कार्यसमिति सदस्य आकृति सिन्हा, प्रिंस कुमार मिश्रा, अमन यादव, करन दास, अंजलि महतो, चंदन कुमार, हेमंत कुमार, दीपक साह को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख सविता मिश्रा, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अखिल सिंह, जिला संयोजक सागर ओझा, विश्वविद्यालय संयोजक वीरेंद्र पासवान, महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, अभय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, नगर उपाध्यक्ष अपराजिता आर्या, जुगसलाई नगर मंत्री कार्तिक झा, परसुडीह नगर मंत्री सौरभ शुक्ला, बिष्टुपुर नगर मंत्री अमृत सिंह, राहुल कुमार, सागर राय नितेश राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading