गालूडीह : सालबनी स्थित स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान सम्पन्न हुआ। इस अभियान में अनुमंडल कार्यालय घाटशिला के निर्देशानुसार घाटशिला प्रखंड के सहायक निर्वाचन कर्मी संदीप कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप कुमार सिंह ने कहा कि कैसे हम लोग अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं, नाम बदल सकते हैं और नाम हटा सकते हैं। इसके लिए एक आपके पास मोबाइल ऐप है। वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ये काम आप खुद कर सकते हैं। जैसे प्रपत्र- 6 में हमलोग अपना नाम जोड़ सकते हैं। प्रपत्र – 8 में नाम हटा सकते हैं और प्रपत्र 6B में वोटर कार्ड से आधार कार्ड को लिंक भी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में बीएलओ बेबी महतो एवं मंजूरी गिरि भी उपस्थित थीं। महाविद्यालय की ओर से सहप्रचार्य अभिषेक नाग, विभागाध्यक्ष मंजू प्रमाणिक , गोविंद गोपाल जाना, अपर्णा भकत , कुमारी भारती, मालती सोरेन, दीपाली मंडल व अन्य उपस्थित थे।