जमशेदपुर : झारखंड छात्र मोर्चा (JCM) के पूर्वी सिंहभूम के जिलाअध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत के नेतृत्व में लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल (LBSM) कॉलेज प्रांगण में सीनेट सदस्यों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज के पूर्व छात्र नेताओं ने अपने विचार व प्रस्ताव रखे। बैठक में को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के संगठन का विस्तार करने पर चर्चा की गयी. बैठक में झारखंड छात्र मोर्चा (JCM) के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू, कोल्हान सचिव पप्पू यादव, कोल्हान कोषाध्यक्ष रजनी दास, कोल्हान उपाध्यक्ष अजय होनागा, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, को-ऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भीमसेन मुर्मू, लालबहादुर शास्त्री कॉलेज से प्रताप दा, पूर्व कोल्हान छात्र संघ अध्यक्ष सागेन बेसरा, निर्मल किस्कू, अजय देवगन, संजीव मुर्मू व अन्य उपथित थे।
एलबीएसएम कॉलेज में हुई जेसीएम की बैठक
[metaslider id=15963 cssclass=””]