spot_img

jharkhand-inspire-award-झारखंड के 1180 स्कूली बच्चों का भारत सरकार के इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन, जमशेदपुर के 61 बच्चों का चयन, सबसे अधिक रांची और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका में सबसे कम बच्चों का चयन

राशिफल

जमशेदपुर : भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया के साथ मिलकर चलाए जा रहे इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए राज्य के 1180 स्कूली बच्चों का चयन किया गया है. इसके लिए जमशेदपुर के 61 बच्चों का चयन किया गया है जबकि सबसे ज्यादा झारखंड की राजधानी रांची जिले के बच्चों का चयन हुआ है. रांची से कुल 286 बच्चे, बोकारो से 166 और देवघर से 107 बच्चों को चुना गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र रह चुके दुमका से सबसे कम 5 बच्चों का चयन किया गया है. इसके तहत बोकारो से 166, देवघर से 107, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 61, गिरिडीह से 47, हजारीबाग से 41, पलामू से 85, धनबाद से 70, चतरा से 62, पश्चिमी सिंहभूम से 16, लातेहार से 15, पाकुड़ से 15, रामगढ़ से 14, गुमला से 39, कोडरमा से 33, लोहरदगा से 24, गढ़वा से 18, सरायकेला खरसावां से 18 खूंटी से 17, गोड्डा से 12, सिमडेगा से 12, जामताड़ से 11, साहेबगंज से 6 और दुमका से 5 बच्चों का चयन किया गया है, जिनका परफार्मेंस काफी बेहतर रहा है. इंस्पायर अवार्ड में देश भर के सभी सरकारी और गैर-सरकारी बच्चों ने हिस्सा लिया है. चयनित बच्चे अब जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगें. सभी जिलों से तीन-तीन प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. राज्य स्तर में तैयारी करने के लिए सभी को 10-10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!