
जमशेदपुर : टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों की अधीकृत यूनियन टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को बनाया गया है. अनूप सिंह इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र है और राजनीतिक उत्तराधिकारी के रुप में उनको देखा जा रहा है. राजेंद्र सिंह कई सालों से टाटा कमिंस यूनियन के अध्यक्ष थे, जिनके निधन के बाद से मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के नामों को लेकर चर्चा शुरू हो गया था. वैसे इस मामले में अरविंद पांडेय ने यह घोषणा कर दी थी कि अगर अनूप सिंह अध्यक्ष बनेंगे तो वे अपनी दावेदारी नहीं करेंगे, लेकिन अगर कोई और दावेदारी करेगा तो उनकी भी दावेदारी रहेगी, लेकिन शनिवार को इस पर फैसला ले लिया गया और स्वर्गीय राजेंद्र सिंह की जगह जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को अध्यक्ष बना दिया गया. इसकी जानकारी यूनियन के महासचिव ने खुद दी है. वैसे एक खेमा चाहता था कि राजेंद्र सिंह की जगह उनके बेटे को नहीं बनाया जाये, लेकिन उनके पक्ष में ज्यादा लोगों ने समर्थन कर दिया, जिसके बाद उनको अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया. इससे पहले कोलियरी में भी अनूप सिंह को ही लोगों ने राजेंद्र सिंह के अध्यक्ष के तौर पर चुना है. अनूप सिंह ही अब राजेंद्र सिंह के असल उत्तराधिकारी माने जा रहे है.






