
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लगातार प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों द्वारा अपने तीन महिला नक्सली सदस्यों के मारे जाने का बदला लेने को लेकर बौखलाहट देखी जा रही है। आये दिन वे क्षेत्र में पोस्टरबाजी करने से बाज नहीं आ रहे है। जबकी नक्सलियों के हर मंसूबे पर पानी फेरने में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के जवान पीछे नहीं हट रहे है। एक बार फिर नक्सलियों नें अपने मृतक तीन महिला साथी का बदला पुलिस से लेने को लेकर बीती रात कराईकेला थाना क्षेत्र के कंनसारा मंदिर और विद्यालय तथा नकटी क्षेत्र में पोस्टरबाजी कर लोगों में दहशत फैला दिया है और अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।

ज्ञात हो की नक्सलियों द्वारा की गयी पोस्टरबाजी में लिखा है की पीएलजीए के एलजीएम कमाण्डर का शांति सैनिक कामरेड प्रियंका सुजाता का राजनितिक बदला लेकर रहेंगे। वहीं कामरेड शांति प्रियंका सुजाता के हत्यारे पुलिस अफसरों को मौत की सजा दें और अमर शहीद कामरेड शांति प्रियंका सुजाता के अधूरे सपने को साकार करने के लिए जनयुद्व को तेज करने का भी निर्णय लिया गया है। वहीं चाईबासा पुलिस की पैनी नजर के आगे भाकपा माओवादी संगठन को मुंह की खानी पड़ रही है। नक्सलियों द्वारा पहले सोनुवा थाना क्षेत्र के तीन गांव में पोस्टरबाजी की गया फिर, पोड़ाहाट के जंगल में कुईड़ा व हाथीबुरी में नक्सलियों ने कच्ची सड़क में 64 आईईडी बम लगाये थे, जिसे पुलिस निष्क्रिय करने में सफल रही, तो अब नक्सलियों ने फिर बौखलाहट में कराईकेला थाना क्षेत्र में पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।















