
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित उषा मार्टिन, जिसको अभी टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कंपनी कहा जाता है, उसके कर्मचारियों को मेडिकल की सुविधा दिलाने के लिए टाटा कामगार यूनियन ने दबाव बढ़ा दिया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री बीके डिंडा की अध्यक्षता वाली यूनियन ने इसको लेकर बैठक की. यूनियन कार्यालय में हुई इस बैठक में मेडिकल सुविधा देने को लेकर जो वार्ता हो रही है, उसके बारे में सारे पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों को बताया गया. इस दौरान अध्यक्ष के सामने सारे लोगों ने अपनी बातों को रखा और अपने-अपने विचार रखें. इस दौरान यूनियन की ओर से अध्यक्ष बीके डिंडा ने कहा कि इसको लेकर सकारात्मक दिशा में बातचीत की जा रही है और इसका बेहतर परिणाम आ सकता है. इस वार्ता में यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा, सलाहकार विजय खां, डिप्टी प्रेसिडेंट राजकुमार प्रधान, महासचिव अजय दास, वाइस प्रेसिडेंट लक्षमण साहू, ज्वाइंट सेक्रेटरी लव कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र दास उपस्थित थे. इस दौरान सारे कमेटी मेंबरों ने बैठक में हिस्सा लिया.



