• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 19, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-main-hospital-news-टीएमएच की दवाएं अब आपको घर बैठे मिला करेगी, शुरू होगा होम डिलीवरी सिस्टम, कोरोना की दूसरी लहर की भी तैयारी, टीएमएच में शुरू हुआ ”पोस्ट कोविड ओपीडी”, टीएमएच में अटेंडरों का घुसना अब और होगा मुश्किल, कैंसर के लिए वन स्टॉप सेंटर बनेगा ”एमटीएमएच”, जानें टीएमएच को लेकर क्या-क्या हुआ नया फैसला, कैसे पोस्ट कोविड में करा सकेंगे इलाज

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में नये सुधार और बदलाव शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. बुधवार को टीएमएच के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हॉस्पीटल एडवाइजरी कमेटी की हुई. ऑनलाइन हुई इस बैठक की अध्यक्षता टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी, टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के नये जीएम डॉ सुधीर राय, टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के सलाहकार और पूर्व जीएम डॉ राजन चौधरी, सीएमओ डॉ केपी दुबे, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस बैठक के दौरान सभी ने कोरोना को लेकर अब तक टीएमएच में हुई जांच और इलाज की तारीफ की. इस दौरान यह बताया गया कि कोरोना को लेकर भारत में सबसे ज्यादा एक अस्पताल में अगर इलाज हुआ है तो वह टाटा मुख्य अस्पताल है. इस बैठक में बताया गया कि अभी होम डिलीवरी सिस्टम टीएमएच शुरू करने जा रही है. इसके तहत टाटा स्टील के कर्मचारी या उनके परिजन व रिटायर कर्मचारी है, उनको रिपीट दवाएं चलती रहती है. ऐसे लोगों को घर में बैठे ही दवाओं को पहुंचाने की व्यवस्था टीएमएच करने जा रही है. लोगों को इसके बदले कुछ चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बदले लोगों को दवाएं घर पर ही भेज दी जायेगी. ब्लड सैंपल और यूरिन सैंपल कलेक्शन भी इसी तरह चार्ज लेकर किया जायेगा. इस दौरान यह जानकारी दी गयी है कि टीएमएच में अब एक कंट्रोल एक्सेस सिस्टम लगने जा रहा है. जो मरीज टीएमएच में है, उनको आरएफआइडी सिस्टम से जोड़ा जायेगा, ताकि वे लोग बाहर नहीं जा सके. इसके अलावा मरीज के परिजन की भी इंट्री कम हो, इसके लिए उनको आरएफआइडी कार्ड दिया जायेगा. यह कार्ड अगर रहेगा तो ही आप टीएमएच में इंट्री पा सकेंगे नहीं तो बिना पास के इंट्री नहीं दी जायेगी. आरएफआइडी कार्ड टाटा स्टील के गेट पास की तरह का होगा, जिसकी कोई डुप्लीकेसी भी नहीं हो सकेगी. इससे परिजनों के मिलने का सिलसिला भी कम हो जायेगा जबकि भीड़ कम करना इसका मुख्य उद्देश्य है. इस दौरान यह बताया गया कि कई सारे ऑपरेशन है, जो टीएमएच में होते थे, उसको अभी रोक दिया गया था, लेकिन अब आहिस्ता-आहिस्ता खोल दिया जायेगा. सभी तरह के ऑपरेशन शुरू हो जायेंगे. इस दौरान कोरोना के दूसरे वेभ (दूसरी लहर) के बारे में भी सबको आगाह किया गया कि वे लोग तैयार रहे. टीएमएच कोरोना के दूसरी लहर को लेकर भी तैयार है और लोगों का इलाज संभव हो सकेगा. इस दौरान यह जानकारी दी गयी कि अभी टीएमएच का ओपीडी और टीएमएच का प्राइम को अभी बंद ही रखा जायेगा. खोलने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया जायेगा. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

ADVERTISEMENT

एमटीएमएच होगा कैंसर के मरीजों का वन स्टॉप सेंटर
एमटीएमएच को कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए वन स्टॉप सेंटर बनाया जायेगा. कैंसर से संबंधित जितने भी इलाज या चेकअप सारा कुछ एमटीएमएच में ही होगा. अभी टीएमएच में अलग से ऑनकॉलॉजी विभाग चल रहा है, जिसको उसी में शिफ्ट कर दिया जायेगा. यह भी तय किया गया कि एमटीएमएच में कोरोना को देखते हुए बंद किये गये डे केयर यूनिट को शुरू किया जायेगा. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

टीएमएच में शुरू हुआ पोस्ट कोविड ओपीडी
कोरोना को मात देने के बावजूद लोग बीमार पड़ रहे है. कई सारी परेशानियों से जूझ रहे है. कोरोना जिनको हो जा रहा है, उनको कई सारी शारीरिक परेशानियां हो जा रही है. ऐसे मरीजों को लंग्स, किडनी, शरीर में दर्द, ज्वाइंट पेन, दिल से संबंधित परेशानियां हो जा रही है, जिसको देखते हुए टीएमएच में पोस्ट कोविड क्लिनिक शुरू किया जा रहा है. टीएमएच में इसकी शुरुआत कर दी गयी है. कोरोना से पीड़ित होकर ठीक होने वाले लोग अपनी परेशानियों को टीएमएच के ओपीडी नंबर 126 में 7 अक्तूबर के बाद से लगातार दिखा सकेंगे. सोमवार से शनिवार तक लोग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक जबकि शाम को 4 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक लोग अपना इलाज या यहां सलाह जाकर ले सकते है. मेडिसिन डिपार्टमेंट के अधीन इसको संचालित किया जायेगा. इसका बुकिंग लोग टीएमएच विश्वास के एप से करा सकते है जबकि टेलीफोन नंबर की जो बुकिंग सुविधा है, उससे भी लोग अपना ओपीडी का समय तय कर सकते है. टाटा स्टील और उससे जुड़े हुए लोगों के अलावा बाहरी लोग भी अपना इलाज पैसे देकर यहां करा सकते है या दिखा सकते है. ऐसे मरीज अपना इलाज यहां करा सकेंगे, जिनका कोरोना ठीक हुए 14 दिन का समय बीत चुका है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ

June 26, 2026
Next Post

jamshedpur-wabco-india-company-bonus-जमशेदपुर में 20 फीसदी बोनस का खुला पिटारा, वेबको इंडिया के कर्मचारियों को मिलेगा 20 फीसदी बोनस, हुआ समझौता

Jamshedpur-rural-crime : बड़शोल के घाघरा काजू जंगल में एक ही पेड़ से लटकती मिली दो नाबालिग लड़कियों की लाश, पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में सनसनी

Jamshedpur-rural-crime : बड़शोल के घाघरा काजू जंगल में एक ही पेड़ से लटकती मिली दो नाबालिग लड़कियों की लाश, पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में सनसनी

tata-steel-long-product-company-bonus-टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (उषा मार्टिन) में डिंडा एंड टीम का ''बंपर समझौता'', 23 हजार से अधिक मिलेगा बोनस, कर्मचारी की मौत पर परिजनों को मिलेगा टाटा स्टील की तर्ज पर सारा लाभ, 928 कर्मचारियों को बोनस से लेकर मिलेगा सारा लाभ, जानें क्या हुआ है बोनस समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News