जमशेदपुर : टाटा स्टील में टाटा मेटालिक्स के विलय को गुरुवार को मंजूरी दे दी गयी. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के बाद गुरुवार को शेयरधारकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन ने किया. इसके अलावा कंपनी सेक्रेटरी पार्थशिवम ने इस मौके पर स्वागत भाषण दिया और संचालन भी किया. इस दौरान इ वोटिंग के आंकड़े प्रस्तुत किये गये, जिसमें बताया गया कि कुल 8818645505 शेयरहोल्डरों ने वोटिंग की थी, जिसमें से 108657 शेयर होल्डरों ने विलय के खिलाफ वोटिंग की जबकि 8818536848 शेयर होल्डरों ने समर्थन में वोट कर दिया. यह बताया गया कि कंपनी बेहतर कर रही है. टाटा स्टील के समायोजन के बाद इसमें और गति आयेगी. (नीचे भी पढ़े)
इसके तहत किस तरह कंपनी का संचालन किया जाना है, इस पर भी प्रकाश डाला गया. आपको बता दें कि टाटा स्टील में टाटा मेटालिक्स के समायोजन को लेकर एनसीएलटी की ओर से एक आदेश दिया गया था. इस आदेश के आलोक में यह शेयरहोल्डरों की मीटिंग की गयी जबकि इससे पहले इ वोटिंग करायी गयी. इसके बाद सारे शेयरधारकों ने इसके विलय को मंजूरी दे दी. टाटा स्टील में टाटा मेटालिक्स के विलय की मंजूरी मिलने के बाद अब इसकी प्रक्रिया शुरू होगी. इससे पहले टाटा स्टील में टिनप्लेट समेत कुल सात कंपनियों के समायोजन को मंजूरी मिल चुकी है











