जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 12 नवंबर यानी शनिवार को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. 12 नवंबर को कर्मचारी उस दिन ड्यूटी नहीं आयेंगे. उनको आधा वेतन मिलेगा जबकि आधा वेतन का उनको नुकसान उठाना होगा. कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौता के आधार पर कंपनी के प्लांट हेड ने इसको लेकर सरकुलर जारी किया गया है. शनिवार को ब्लॉक क्लोजर लेने के बाद रविवार को सामान्य तौर पर साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इस कारण कंपनी सीधे 14 नवंबर को खुलेगी. कंपनी के वर्क ऑर्डर की कमी को देखते हुए हाल में कई बार ब्लॉक क्लोजर कंपनी ले चुकी है जबकि कई बार साप्ताहिक छुट्टी को बदलाव कर कई सारी छुट्टियों की अदला बदली भी की है. दरअसल, प्लांट में आर्डर के हिसाब से ही काम कराया जाता है. ब्लॉक क्लोजर होने से कंपनी का खर्च भी कम हो जाता है.





