जमशेदपुर : टाटा स्टील के जेडीसी पॉवर सिस्टम की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सभी कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. शिविर में कुल 174 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. पॉवर सिस्टम के लिए शिविर की यह सफलता गर्व का विषय रही. बताया गया है कि इस शिविर को सफल बनाने में पॉवर सिस्टम के 10 कमेटी मेंबर्स की सराहनीय भूमिका रही, जिसका परिणाम आज देखने को मिला. इस आयोजन को सफल बनाने में जेडीसी चेयरमैन आरएस चौहान, पीके चौधरी, सुमन कुमार, नरेंद्र सिंह, शेषनाथ सिंह, विमल कुमार, दीप कुमार, आरके सिंह, परितोष एवं सीएसपी सिंह की सराहनीय भूमिका रही.





