
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर से शनिवार को ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की गयी है. इसका सरकुलर जारी किया गया है. शनिवार को एक दिन का ब्लॉक क्लोर लिया गया है, लेकिन रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी, जिस कारण दूसरे दिन भी कोई कामकाज नहीं हो सकेगा. दो दिन लगातार बंद रहेगा. इससे पहले इसी माह 26 फरवरी को ही ब्लॉक क्लोजर कंपनी ने लिया था जबकि इसी माह 14 और 15 फरवरी को भी ब्लॉक क्लोजर लिया गया था. 16 फरवरी को साप्ताहिक छुट्टी था, जिस कारण 17 फरवरी को कंपनी फिर से खुल पायी थी. बताया जाता है कि कंपनी लगातार मंदी से जूझ रही है. लगातार अस्थायी कर्मचारियों को काम से बैठाया गया है. इसके अलावा कंपनी का वर्कऑर्डर भी काफी कम हो चुका है. ऐसे में कंपनी लगातार ब्लॉक क्लोजर ले रही है. वैसे यह उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल 2020 से हालात मेंम सुधार होगा क्योंकि बीएस फोर की जगह बीएस सिक्स वाली गाड़ियां बिकने लगेगी और बाजार में एक बार फिर से गाड़ियों का डिमांड बढ़ जायेगा. वैसे टाटा मोटर्स ने अपने आपको काफी अपग्रेड कर लिया है.



