
संजय सबरवाल. 
चाणक्य चौधरी.
जमशेदपुर : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के झारखंड स्टेट काउंसिल की नयी कमेटी का गठन कर दिया गया है. शुक्रवार को जमशेदपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नयी कमेटी को घोषित किया गया. इसके तहत संजय सबरवाल को चेयरमैन जबकि चाणक्य चौधरी को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया. संजय सबरवाल मेटलडाइन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी है जबकि चाणक्य चौधरी टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज है.

इससे पहले सीआइआइ के झारखंड काउंसिल के वर्तमान चेयरमैन नीरजकांत की अध्यक्षता में झारखंड का फोकस करते हुए डिकोडिंग चैलेंजेस फॉर ग्रोथ पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स के होलटाइम डायरेक्टर व सीइओ पंकज माल्हान, एक्सएलआरआइ के प्रोफेशर सुनील कुमार षाड़ंगी, सामर्थ इंजीनियरिंग के एमडी किलोल कमानी, गेस्ट स्पीकर संतोष शर्मा और वर्तमान में वाइस चेयरमैन रहे संजय सबरवाल ने हिस्सा लिया.

इन लोगों ने यहां झारखंड के विकास के सारे मापकों का अध्ययन कर कहा कि झारखंड में विकास की सारी संभावनाएं है और इसको डिकोडिंग चैलेंज को दूर करते हुए इसका विकास किया जा सकता है. इस सेमिनार के दौरान विभिन्न कंपनियों के मैनेजमेंट के आला अधिकारी भी मौजूद थे.







