जमशेदपुर : टाटा मोटर्स बीआइडब्ल्यू फैक्ट्री का रक्तदान शिविर टाटा मोटर्स परिसर स्थित ब्ल्ड डोनेशन सेंटर में आयोजित की गई. शिविर में कुल 134 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. शिविर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, संयुक्त सचिव एचएस सैनी व अजय भगत, बीआइडब्ल्यू फैक्ट्री के जीएम मुनिष राणा, इआर एवं सीएसआर हेड सौमिक रॉय, डीजीएम इआर वर्सिल सहाय, ब्लड को-आर्डिनेटर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के दौरान बीआईडब्ल्यू के दो सर्वाधिक रक्तदाता चंदन कुमार (51 बार) व तरुण कुमार मंडल (53) को अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, जीएम मुनिष राणा, इआर हेड सौमिक राय समेत अन्य अतिथियों के हाथों शाल, फ्लावर पाट तथा विभिन्न उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट रक्तदाताओं के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे.



