जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में रविवार 26 फरवरी को सारे कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है. कर्मचारियों को 26 फरवरी के बदले कब छुट्टी दी जायेगी, यह जानकारी बाद में दी जायेगी. वहीं, 1 मार्च को कर्मचारियों को छुट्टी दी गयी है. 29 जनवरी को कर्मचारियों को ड्यूटी कराया गया था, जिसके बदले 1 मार्च को छुट्टी दी गयी है. 28 फरवरी को माह समाप्त होने के बाद पहला दिन कर्मचारियों को छुट्टी दी गयी है. 26 फरवरी को काम कराया जायेगा.



