चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के बामड़ा के पास रेलवे ट्रैक जाम कर रहे स्थानीय लोगों को आरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने लाठीचार्ज कर ट्रैक को खाली करा दिया. देर शाम को यह कार्रवाई की गयी. बताया जाता है कि आंदोलन कर रहे लोगों से बातचीत करने के लिए चक्रधरपुर के डीआरएम खुद रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे. लेकिन लोगों ने उनके साथ भी बदतमीजी कर दी. दो दिनों से यात्री परेशान थे. इसके बाद वार्ता की गयी, लेकिन वार्ता का नतीजा नहीं निकला. इसके बाद आरपीएफ की टीम ने पूरे ट्रैक को खाली करा लिया. लोगों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया. दूसरी ओर, डीआरएम ने एक वीडियो बयान जारी किया है. इस वीडियो बयान में कहा गया है कि बामरा में रेलवे के ठहराव को लेकर अफवाह फैलाया जा रहा है, जो गलत है. इस तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें.



