जमशेदपुर: गुरुवार को श्री परशुराम शक्ति सेना ने लकड़िया बागान बागबेड़ा आश्रम में परशुराम शक्ति सेना का तीसरा स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर भगवान परशुराम की आरती एवं पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा कि परशुराम शक्ति सेना के बारे में सदस्यों को विस्तृत रूप से बताया एवं ब्राह्मणों की एकता पर जोर दिया. अभिषेक पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज राजनीतिक दलों के निशाने पर है. हर राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन से जुड़े हुए लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए,अपना राजनीतिक हित साधने के लिए,ब्राह्मण समाज को अनाप-शनाप बोल रहे हैं एवं अपमानित कर रहे हैं. आखिर कब तक हम अपमान का घूंट पी कर जीते रहेंगे. अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज को अपने अपमान का बदला लेने के लिए तथा तथा सड़क पर उतरना होगा. विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहना होगा.(नीचे भी पढ़े)
निश्चित रूप से ब्राह्मण समाज सनातन धर्म में सबसे ऊंची जाति की श्रेणी में आता है, परंतु ब्राह्मणों की हालत वर्तमान समय में काफी दयनीय है. ब्राह्मण गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को विवश है. सरकारों के द्वारा भी ब्राह्मणों की आर्थिक तथा सामाजिक स्थिति को सुधारने की ओर पहल नहीं किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री परशुराम सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे, आश्रम के महंत रामउदय जी,कार्यकारी अध्यक्ष राजीव पांडे, केंद्रीय महासचिव रंजीत झा, केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक पांडे, दीपक मिश्रा, दीपू पांडे, प्रणव मिश्रा, केंद्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक, केंद्रीय सचिव मुकेश झा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोलू आजाद, जिला संगठन महासचिव कार्तिक झा, जिला सह कोषाध्यक्ष प्रेमानंद मिश्रा, यश एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.



