जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर ( एमटीसी ) में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित की गई. कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर , सीएसआर व स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय , ट्रांसमिशन डिवीजन के जीएम शुभाशीष दास आदि उपस्थित थे. बताते चलें कि आगामी दो दिनों तक यह परिचयात्मक कार्यक्रम चलेगी.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के दौरान नये स्थाई हुए कर्मचारियों को व्यक्तित्व विकास, सुरक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों के जरूरी विषयों की जानकारी दी गई. इस दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह , स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय , शुभाशीष दास आदि ने सबों को शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की.











