जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में रविवार को सामान्य तौर पर कामकाज होगा. उसके बदले दूसरे दिन छुट्टी दी जायेगी. एक सरकुलर के मुताबिक, कर्मचारियों और विभागों को होली के अवसर पर विशेष व्यवस्था की जायेगी. सरकुलर के अनुसार कंपनी ने मौजूदा बिजनेस जरूरतों को देखते हुए निर्णय लिया है कि सभी डिवीजन व डिपार्टमेंट, जेनरल ऑफिस सहित अपनी सेवाओं के साथ रविवार 1 मार्च 2026 को काम करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
इस दिन काम करने के बदले कॉम्पेंसेटरी ऑफ (अवकाश) बाद में मिलेगा. दूसरी ओर, होली के पावन अवसर पर बुधवार 4 मार्च को प्लांट, ऑफिस और शॉप्स पूरी तरह बंद रहेंगे. यह एक पेड हॉलिडे (वेतन सहित अवकाश) होगा, जिसकी घोषणा सरकुलर के माध्यम से दी जा चुकी है. सरकुलर में डिवीजनल व डिपार्टमेंटल हेड्स से अनुरोध किया गया है कि वे कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों को अपनी जरूरतों के अनुसार समन्वयित करें और आवश्यक निर्देश जारी करें.




