जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में रविवार 30 अप्रैल को सामान्य तौर पर कामकाज होगा. उसके बदले कब छुट्टी दी जायेगी, यह जानकारी नहीं दी गयी है. दूसरी ओर, एक मई को सरकरी नियम के तहत मजदूर दिवस की छुट्टी प्लांट में रहेगी. टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी ने यह आदेश जारी किया है. दूसरी ओर, 19 मार्च को रविवार के दिन कर्मचारियों से काम कराया गया था. उसके बदले मैनेजमेंट की ओर से दो मई मंगलवार को छुट्टी दे दी गयी है. दो दिन लगातार छुट्टी दी गयी है. लेकिन 30 अप्रैल को काम पर बुला लिया गया है नहीं तो लगातार तीन दिन की छुट्टी कर्मचारियों को मिलती और बदले में तीनों दिन का वेतन भी मिलता.



