जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के गेट पर निष्कासित कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता बंटी सिंह द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन करीब 30 घंटे के बाद समाप्त हो गया. इस दौरान खुद डीएलसी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता किया. उन्होंने लिखित तौर पर आश्वासन दिया कि उनके स्तर से कार्रवाई की जायेगी. इसी के आधार पर आंदोलन समाप्त हुआ. वहीं बंटी सिंह ने कहा कि यदि 30 दिन के भीतर कोई सामाधान नहीं निकलाता है और वे फिर से आंदोलन तेज कर देंगे और इस बार आंदोलन और उग्र रूप लेगा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि वे कंपनी के सभी गेट को जाम कर देंगे. उनकी मांगों में वीआरसी के नाम पर मजदूरों को प्रताड़ित न करने, अप्रेंटिस को पुन: चालू कराने, टीएमएसटी के माध्यम से लेने वाले एंप्लॉय सांस को टाटा के पैरोल में ही रककर डिप्लोमा कराने और ट्रेनिंग के पश्चात सभी के लिए नौकरी की व्यवस्था करने, सेंकेंड संर्स के लिए स्थाई रोजगार का माध्यम लाने, मृतक कर्मचारियों का सेटलमेंट 3 माह के भीतर करने करने और साथ ही घर के एक सदस्य को नौकरी देने, गलत तरीके से झूठे आरोप लगाकर निष्कासित किये गये मजदूरों को वापस नौकरी पर बुलाने और टाटा मोटर्स यूनियन का पुन: निष्पक्ष चुनाव कराये जाने की मांग की गयी है. दूसरी ओर जब आंदोलन समाप्त हो रहा था तो एक लड़की भी मौके पर पहुंची. वह बंटी सिंह को अपना दर्द बताने लगी. बंटी सिंह ने कहा कि यदि 30 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के पास जायेंगे और आंदोलन को और उग्र रूप देंगे.











