जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में मंगलवार को टाटा मोटर्स द्वारा आयोजित पुरुष इंटर स्कूल टीम फुटबॉल टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल मैच खेले गए. पहला मैच सफारी रॉयल्स और ट्रांस एक्सल के बीच खेला गया. जिसमें सफारी रॉयल्स की टीम 2-1 से विजयी रही. इस जीत के सात ही सफारी रॉयल्स ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी. वहीं दूसरा मैच चिन्मया विद्यालय और एस के पब्लिक के बीच खेला गया. (नीचे भी पढ़ें)

जिसमें चिन्मया विद्यालय अपने बेहतर प्रर्दशन के बल पर 4-0 से विजयी रही और फाइनल में पहुंच गई. बुधवार को फाइनल मैच खेले जाएंगे. इंटर स्कूल टीम का पहला मैच सुबह 7 बजे चिन्मया विद्यालय और गुरु गोविंद सिंह स्कूल के बीच खेला जाएगा और दूसरा फाइनल मुकाबला सफारी रॉयल्स और इंडिगो फाइटर्स के बीच सुबह 8:30 बजे से होगा.




