जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमिटी मीटिंग शनिवार को हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने किया. महामंत्री आरके सिंह ने विषय प्रवेश कराते हुए सभी से आग्रह किया कि आप अपने डिपार्टमेंट के साथ साथ टाउनशिप मेडिकल तमाम समस्याओं का उल्लेख एवं चर्चा कर सकते हैं. साथ ही साथ आपकी सलाह भी स्वागत योग्य रहेगी. बारी बारी से कमेटी मेंबरों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या पर चर्चा किया. यूनियन के कोषाध्यक्ष एसएन सिंह ने अपने प्रस्ताव में कहा कि जो भी हमारे अस्थायी मजदूर भाई है, उन्हें भी वरीयता के आधार पर रहने के लिए कॉलोनी में क्वार्टर मुहैया कराई जाए. इस प्रस्ताव का सभी ने समर्थन किया और इसके जवाब में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि वो इस प्रस्ताव को जल्द ही प्रबधन के पास रखेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

सभी की बातों को सुनने के बाद महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि कई क्षेत्रों में कार्य हो रहा है. जल्द ही अप्रेंटिसशिप में बहाली निकलने वाली है. हॉस्पिटल में वेटिंग हॉल का प्रपोजल मैनेजमेंट को दोने पर सहमति बनी. यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि सब जो भी सवाल यहां पर उठाए हैं, उस पर प्रबंधन के साथ बातकर समुचित हल निकालने का प्रयास किया जाएगा. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने यूनियन के सभी सदस्यों को एकता के साथ काम करने के लिए बधाई दिया और आशा व्यक्त किया कि निकट भविष्य में भी यही एकता एवं अनुशासन कायम रहेगा. कमिटी मीटिंग से पूर्व क़्वालिटी हेड प्रमोद भूरे, अंशुमन महापात्रा, सुफियान जलिली और अमित दास यूनियन ऑफिस में आकर सभी कमेटी मेंबर एवं पदाधिकारियों के साथ क्वालिटी एवं सेफ्टी पर चर्चा किए. (नीचे भी पढ़ें)
आने वाले समय मे जो चुनौतियां आएंगी उनके बारे में बताया. विस्तृत रूप से वर्तमान समय में और बेहतर क्वालिटी और सेफ्टी के नए उपायों पर वीडियो क्लिपिंग के साथ प्रमोद भूरे ने प्रकाश डाला. इस तरह का कार्यक्रम आने वाले समय में और भी किया जाए. इसकी सलाह महामंत्री आरके सिंह ने दिया. वही अध्यक्ष एवं महामंत्री के तरफ से आए हुए चारों पदाधिकारियों को स्वागत के रूप में स्मृति चिन्ह और शाल दिया गया. बैठक सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चली. मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन वीके शर्मा ने किया.




