जमशेदपुर : जमशेदपुर की वरिष्ठ चिकित्सक और टीएमएच के गायनिक विभाग के पूर्व एचओडी डॉ कामिनी सिन्हा का निधन हो गया. वे अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गयी है. उनका एक बेटा चिकित्सक डॉ मनीष सिन्हा है, जो यूरोलॉजिस्ट है जबकि एक अन्य बेटा विनित सिन्हा है, जो आर्किटेक्ट भी है. विनित सिन्हा ही जमशेदपुर के नये इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के भवन को बना रहे है. उनके निधन पर चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है. आइएमए के पूर्व महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है.











