
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों का वेतन समझौता (वेज रिवीजन) बुधवार को नहीं हो पाया. यह कयास लगाया जा रहा था कि टाटा मोटर्स की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग बुधवार को आहूत किया गया है, जिसमें वेतन समझौता की जानकारी दी जा सकती है, लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं हो पाया. लेकिन वार्ता सही दिशा में है, यह जानकारी जरूर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में बताया गया कि वेतन समझौता में अभी देर है. लेकिन यह बताया गया कि सही दिशा में बातचीत चल रही है. वैसे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी माह जरूर वेज रिवीजन समझौता हो जायेगा. इसको लेकर तैयारियां की जा रही है. वैसे सूत्र बता रहे है कि यह लगभग तय हो गया है कि कर्मचारियों के वेतन में 11500 रुपये से लेकर 12500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी. अगर सारे भत्तो को मिलाया जायेगा तो यह वेतन 18490 रुपये तक की बढ़ोत्तरी तक पहुंच जायेगा. इस बार के वेज रिवीजन समझौता में कर्मचारियों के बच्चों के स्थायीकरण पर फैसला नहीं लिया गया है. बताया जाता है कि ज्यादा उम्मीद है कि इस बार बाइसिक्स कर्मचारियों का स्थायीकरण नहीं होगा. सबकी निगाहें वेज रिवीजन समझौता पर टिकी हुई है. टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का वेज रिवीजन 31 मार्च 2022 से लंबित है.












