
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई. 6 कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. ड्राइवलाइन के कालिदास राव, पीपीसी के रमाकांत सिंह गौतम, फाउंड्री के डीएल शर्मा, ड्राइवलाइन से तजिंदर सिंह, सेंट्रल मेंटेनेंस से दीपक रंजन दास, कैब एंड कॉल फैक्ट्री से अनिल कुमार सिन्हा को रिटायरमेंट के बाद सम्मानित किया गया. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सबने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. आप सभी के योगदान से आज टाटा मोटर्स कई प्लांट स्थापित कर पाई है और टाटा मोटर्स दुनिया में बेहतर वाहन बनाने वाली कंपनी में से एक है. आप सब का आने वाला जीवन सुख में हो स्वस्थ रहें और आप सामाजिक कार्यों में अपनी तरफ तत्परता बढ़ाएं ऐसी हम कामना करते हैं. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने अपने संबोधन में सभी लोगों की स्वास्थ्य की कामना किया और आशा किए कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार में दें ताकि उनका जीवन खुशी खुशी व्यतीत हो. जब भी यूनियन की आवश्यकता होगी यूनियन आपके लिए सदैव खड़ा है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया और मंच संचालन अशोक उपाध्याय ने किया. इस कार्यक्रम के दौरान सारे लोग भावुक हो गये थे.





