जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मार्च महीने सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गयी. इस सम्मान समारोह में 10 सेवानिवृत्त कर्मचारी गण अपने परिवार के साथ शामिल हुए. सेवानिवृत्ति कर्मचारियों में स्वरूप दत्ता, बिनोद कुमार कुंडू, देवासिष घोष, आलोक कुमार बरुआ, दिलीप कुमार दास, देव कुमार चक्रबर्ती, एके मल्लिक, डेमियन अन्थोनी, देवासिष चक्रवर्ती, गोपाल शामिल है. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
आपके योगदान से टाटा मोटर्स कई प्लांट स्थापित कर पाई है और टाटा मोटर्स दुनिया में बेहतर वाहन बनाने वाली कंपनी में से एक है. आप सब का आने वाला जीवन सुख में हो, आप सभी स्वस्थ रहें और आप सामाजिक कार्यों में अपनी तरफ तत्परता बढ़ाएं ऐसी कामना करते हैं. अध्यक्ष गुरमीत सिंह महोदय ने अपने संबोधन में सभी लोगों की स्वास्थ्य की कामना किया और आशा किए कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार में दें ताकि उनका जीवन खुशी खुशी व्यतीत हो. जब भी यूनियन की आवश्यकता होगी यूनियन आपके लिए सदैव खड़ा है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.











