
जमशेदपुर : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी टाटा पावर ने बिक्री प्रक्रिया को पूरा करके वेस्को और साउथको के प्रबंधन और परिचालन को अपने हाथों में लिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि अब वेस्को और साउथको यह कंपनियां टीपी वेस्टर्न ओड़िशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडब्ल्यूओडीएल) और टीपी सदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएसओडीएल) के नामों के पहचानी जाएंगी. ओड़िशा विद्युत् नियामक आयोग (ओइआरसी) ने जारी किए हुए आदेश के अनुसार 51 फीसदी इक्विटी और प्रबंधन पर टाटा पावर का अधिकार होगा और शेष 49 फीसदी इक्विटी की मालिकी ओडिशा सरकार की जीआरआईडीसीओ के पास होगी. टीपी वेस्टर्न ओड़िशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडब्ल्यूओडीएल) पर वेस्को के पांच परिमंडलों में बिजली के वितरण और रिटेल आपूर्ति की जिम्मेदारी है. इनमें राउरकेला, बुरला, भवानीपटना, बोलांगीर, बरगरघ क्षेत्रों में 20 लाख ग्राहक हैं और हैं और सालाना इनपुट ऊर्जा 7520 मेगा यूनिट्स है. टीपी सदर्न ओड़िशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएसओडीएल) पर साउथको के छह परिमंडलों में बिजली के वितरण और रिटेल आपूर्ति का काम सौंपा गया है. इनमें गंजाम शहर, बेरहामपुर, अक्सा, भजननगर, जयपोर और रायगड़ा क्षेत्रों के 23 लाख ग्राहक हैं और औसतन ऊर्जा इनपुट 3470 मेगा यूनिट्स है. इस भार ग्रहण के बाद कंपनी के वितरण परिमंडलों का ओड़िशा के पश्चिम (टीपीडब्ल्यूओडीएल) और दक्षिण (टीपीएसओडीएल) इलाके में विस्तार होगा जिस हर एक इलाके का भौगोलिक विस्तार 47,000 चौरस किमी से ज्यादा है. अब कंपनी हर इलाके में 1,00,000 सीकेटी से अधिक के नेटवर्क का प्रबंधन करेगी। इसकी लाइसेंस अवधि 25 साल है. इन दो वितरण कंपनियों को मिलाकर अब टाटा पावर के ग्राहकों की संख्या में 95 लाख तक की वृद्धि हुई है. फ़िलहाल मुंबई, नयी दिल्ली, ओड़िशा का मध्य क्षेत्र और अजमेर में उनके 52 लाख ग्राहक हैं. टाटा पावर के सीइओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा कि ओड़िशा क्षेत्र में वेस्को और साउथको में परिचालन की शुरूआत करके नए साल का शुभारंभ हम कर रहे हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है. सर्वोत्तम ग्राहक सेवा के साथ भरोसेमंद, किफायती और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. हमें यह अवसर देने के लिए हम ओड़िशा सरकार और ओइआरसी के आभारी हैं. हम फिर एक बार कहना चाहते हैं कि ओड़िशा के लोगों के जीवन को प्रकाशमान करना टाटा पावर का संकल्प है.





