
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा पावर प्लांट (जोजोबेड़ा) की अधीकृत यूनियन टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. इस चुनाव में यूनियन के कोषाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय को हार का मुंह देखना पड़ा जबकि दो सीटिंग कमेटी मेंबर अभिषेक रंजन और सोमनाथ बनर्जी को भी हार का मुंह देखना पड़ा. कंपनी परिसर में आयोजित इस चुनाव में तीन लोग नये जीतकर आये, जिसमें अरुणेश्वर दुबे, राजेश कुमार और आलोक कुमार शामिल है. टाटा पावर यूनियन के चुनाव में कुल 10 कमेटी मेंबर के पद पर 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. जिसमें निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 में कुल 7 लोग चुनाव जीते, जिसके लिए 42 लोगों ने वोट डाला. वहीं, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 में दो सीट पर 42 लोगों ने वोड डाला, जिसमें दो लोग विजेता रहे. निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन के एक सीट के लिए भी 42 लोगों ने ही मतदान किया, जिसमें एक व्यक्ति चुनाव जीते. निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 में 9 लोग चुनाव मैदान में है, जिसमें से 7 लोगों का चयन हुआ. वहीं, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 में 5 लोग चुनाव मैदान में है, जिसमें से दो लोगों का चुनाव हुआ और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 में दो लोग चुनाव मैदान में है, जिसमें से एक कमेटी मेंबर का चुनाव हुआ. यहां अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय है, जिनका फिर से अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है जबकि महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव के पद पर भी चुनाव होना है. यूनियन चुनाव में बिनोद कुमार राय चुनाव पदाधिकारी और परविंदर सिंह को सह चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. टीआरएफ यूनियन के पदाधिकारी हीरामानेक को पर्यवेक्षक बनाया गया है, जिनकी देखरेख में चुनाव कराया गया. चुनाव में राकेश्वर पांडेय को फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि पिंटू कुमार श्रीवास्तव को महासचिव बनाया गया. लगातार नौवीं बार राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष चुन लिया गया.
चुनी गयी नयी कमेटी के पदाधिकारी की सूची :
राकेश्वर पांडेय-अध्यक्ष
पंकज कुमार राय-उपाध्यक्ष
पिंटू कुमार श्रीवास्तव-महासचिव
सुरेश कुमार सिंह-सहायक महासचिव
मुकेश कुमार-कोषाध्यक्ष
एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर-नरेश कुमार चौधरी, अरुणेश्वर दुबे, देवशंकर तिवारी, राजेश कुमार, संजीव कुमार चौधरी और आलोक कुमार
चुनाव में कमेटी मेंबर का रिजल्ट, किसको कितना वोट मिला:
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1-कुल सीट 7, कुल उम्मीदवार-9, कुल वोटर 42
प्रत्याशी का नाम-कुल वोट-रिजल्ट
अरुणेश्वर दुबे—-27 वोट—विजेता
देवशंकर तिवारी-27 वोट-विजेता
दीनानाथ पांडेय-22 वोट-हारे
मुकेश कुमार—26 वोट-विजेता
नरेश कुमार चौधरी-26 वोट-विजेता
पिंटू कुमार श्रीवास्तव-31 वोट--विजेता
संजीव कुमार चौधरी-25 वोट–विजेता
संजीव चौबे——-19 वोट-हारे
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2-कुल सीट-2, कल उम्मीदवार-5, कुल वोटर-42
अभिषेक रंजन-19 वोट-हारे
कुमार आलोक-21 वोट-विजेता
पंकज कुमार राय-20 वोट-विजेता
शिवनाथ बनर्जी-13 वोट-हारे
वरुण कुमार गौतम-7 वोट-हारे
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3, कुल सीट 1, कुल उम्मीदवार 2, कुल वोटर 42
श्यामल कुमार-15 वोट-हारे
सुरेश कुमार सिंह-27 वोट-विजेता





