
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित गुरमा गांव के पास आर्मी के वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था. इस घटना में स्थानीय निवासी 40 वर्षीय संजय महतो की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गोकुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घायल गोकुल की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. गोकुल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ने टीएमएच रेफर किया गया था. टीएमएच पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक संजय और गोकुल मजदूरी करते थे और किसी काम से मानगो आए थे. वापस जाने के क्रम में आर्मी के वाहन की चपेट में आ गए. जहां संजय की मौके पर ही मौत हो गई थी. परिजनों ने चेतवानी दी है कि अगर उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो वे शव के साथ एनएच को जाम कर देंगे.






