
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे 33 (एनएच 33) के आसनबनी में कंटेनर-चेचिस टक्कर दो लोग घायल हो गए, जिन्हें ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां दोनों का ईलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे दोनों गाड़ियों के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे टकरा गए. (नीचे देखे पूरी खबर)

स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है दोनों की पहचान नहीं हो सकी है. इस घटना के दौरान लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी थी क्योंकि दोनों बड़ी गाड़ियां थी और जब ये दोनों गाड़ियां टकरायी तो काफी तेज आवाज आयी, जिसके बाद लोग दौड़े. लोगों ने ही घायलों को बाहर निकाला, जिसके बाद सबको अस्पताल ले जाया जा सका. पुलिस ने दोनो गाड़ियों को जब्त कर लिया है.







