जमशेदपुर : टाटा पावर के जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित कंपनी परिसर में टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन की आमसभा हुई. इसमें सर्वप्रथम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. उसके बाद महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव द्वारा ग्रेड रिवीजन एवं यूनियन की उपलब्धियां की जानकारी दी गई. फिर कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने यूनियन की लेखा – जोखा प्रस्तुत किए, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. उसके बाद यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने आमसभा में बेहतर ग्रेड रिवीजन के लिए कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. फिर अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने टाटा पावर एम्पलाइज यूनियन की चुनाव कराने की घोषणा की. (नीचे भी पढ़े)

यह बताना आवश्यक है कि टाटा पावर यूनियन की कमेटी मीटिंग 16 जुलाई को हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव कराने की निर्णय लिया गया था. चुनाव कराने के लिए अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष झारखंड इंटक विनोद कुमार राय को निर्वाचन अधिकारी के रूप अधिकृत किया. उसके बाद राकेश्वर पांडेय सभा से बाहर निकल गए. फिर निर्वाचन अधिकारी ने सभी सदस्यों का संबोधित किया एवं को -अप्शन की प्रक्रिया पर चर्चा की. उसके बाद अध्यक्ष के लिए राकेश्वर पांडेय का नाम का प्रस्ताव पिंटू श्रीवास्तव ने किया. इसमें सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर सहमति जताई. तत्पश्चात पंकज कुमार राय ने राकेश्वर पांडेय का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया. (नीचे भी पढ़े)

इसे सर्व सम्मति से सभा के सभी सदस्यों ने समर्थन किया. सदस्यों की स्वीकृति मिलने पर निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राकेश्वर पांडेय को निर्वाचित घोषित किया गया. तत्पश्चात सर्वसहमति से कमेटी गठन की जिम्मेदारी अध्यक्ष को दिया गया. निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापन किये. यूनियन की नयी कमेटी में राकेश्वर पांडेय अध्यक्ष, पंकज कुमार राय उपाध्यक्ष, पिंटू श्रीवास्तवा महामंत्री, सुरेश कुमार सिंह सहायक सचिव, मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष, कमेटी मेंबर कुमार आलोक, देव शंकर तिवारी, राजेश कुमार, संजीव कुमार चौधरी, दीनानाथ पांडेय और आनंद विजय बक्सला शामिल है.



